• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : सरसों के खेत से मिला युवती का जलता शव

Bihar: Burning body of girl found in mustard field - Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज । बिहार के गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरुवार को सरसों के खेत से जलता हुआ युवती का शव बरामद किया है। शव का अधिकांश हिस्सा जल चुका है। मृत युवती की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। कोईरौली गांव में किसान अपने खेतों की ओर गए थे, तब वहां एक युवती का शव जलता दिखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृत युवती जिंस पहनी हुई थी। पुलिस के मुताबिक युवती के पैर और हाथ बचे हुए हैं, चेहरा समेत शरीर का आधा हिस्सा जल चुका है। पुलिस ने आशंका जताते हुए कहा कि युवती की अन्यत्र हत्या कर यहां छिपाने की नियत से अपराधियों ने शव को जलाने की कोशिश की है। फिलहाल पुलिस टीम घटनास्थल पर साक्ष्य को इकट्ठा कर जांच में जुटी हुई है।
गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन कर दिया है। उन्होंने कहा कि एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Burning body of girl found in mustard field
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gopalganj news, gopalganj news in hindi, real time gopalganj city news, real time news, gopalganj news khas khabar, gopalganj news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved