गया। बिहार के गया जिले के आंती थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक घर से पुलिस ने वृद्ध दंपति का शव बरामद किया गया है। दोनों की गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने औलिया बिगहा गांव में एक बुजुर्ग दंपति का शव उनके ही घर से बरामद किया है। उन्होंने बताया कि जानकी साव (80) और उनकी पत्नी तपेश्वरी देवी (75) अपने घर में अकेले रहते थे और सुबह में उनका शव उनके घर से बरामद किया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आंती के थाना प्रभारी अंगद पासवान ने बताया कि दोनों की गला रेतकर हत्या की गई है, और इसकी सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।
उन्होंने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि मृतक के तीन पुत्र हैं और तीनों अलग-अलग शहरों में रहते हैं। तीनों बेटों के माता-पिता से अलग रहने की वजह संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है, जिसके तहत तीनों बेटों ने पुश्तैनी घर छोड़ दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया, "प्रथम ²ष्ट्या घटना संपत्ति विवाद की लगती है, पर जांच-पड़ताल के बाद ही पुलिस घटना के बारे में विशेष जानकारी दे पाएगी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।"
--आईएएनएस
अपना भ्रष्टाचार छुपाने के लिए एक साथ आए हैं इंडी गठबंधन के नेता : PM मोदी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, कांग्रेस का खाता न खुले, इसलिए ये काम आप करें, यहां पढ़ें
UP बोर्ड के नतीजे जारी, 10वीं में 89.55 और 12वीं में 82.60 प्रतिशत परिणाम
Daily Horoscope