• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : सियालदह राजधानी ट्रेन पर पत्थरबाजी, 6 यात्री जख्मी

miscreants pelted stones on sealdah rajdhani express at manpur junction in bihar - Gaya News in Hindi

गया। बिहार के गया के मानपुर रेलवे जंक्शन के पास सियालदह राजधानी एक्सप्रेस पर अज्ञात अपराधियों ने पत्थरबाजी हुई। पत्थरबाजी से कई कोच की खिड़कियों को काफी नुकसान हुआ है। इस घटना में 6 यात्री घायल हो गए है।
अज्ञात लोगों ने मानपुर से गुजर रही इस ट्रेन पर सोमवार देर रात पत्थरबाजी की। इसके बाद गया जंक्शन पर ट्रेन को रोककर खिड़कियां बदली गई। सूत्रों के अनुसार यह ट्रेन सियालदह से नई दिल्ली आ रही थी। ट्रेन अपने सही टाइम से चल रही थी। इसी दौरान मानपुर जंक्शन पर पत्थरबाजी हुई। पत्थरबाजी के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।
वहीं पत्थरबाजी के बाद सुरक्षा के लिए ट्रेन को अगले स्टॉप गया जंक्शन पर ही सीधे रोका गया। यहां पर ट्रेन की टूटी खिड़कियों को बदला गया। यहां घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार भी किया गया। इसके बाद कुछ देरी से ट्रेन को रवाना किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-miscreants pelted stones on sealdah rajdhani express at manpur junction in bihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar news, gaya news, बिहार न्यूज, गया न्यूज, राजधानी एक्स्पेस, rajdhani express, stones on sealdah rajdhani express, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gaya news, gaya news in hindi, real time gaya city news, real time news, gaya news khas khabar, gaya news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved