• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जीतन राम मांझी ने बिहार के मधुमक्खी पालकों को दी बड़ी सौगात, पांच जिलों के 210 लाभुकों को मिला मधुमक्खी पालन किट

Jitan Ram Manjhi gave a big gift to the beekeepers of Bihar, 210 beneficiaries of five districts got beekeeping kits - Gaya News in Hindi

गया। बिहार में 'हनी मिशन' को गति देने की दिशा में कार्य करते हुए केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने राज्य के पांच जिलों के मधुमक्खी पालकों को रविवार को किट प्रदान किए। खादी एवं ग्रामोद्योग विकास योजना के तहत बिहार के पांच जिलों के कुल 210 मधुमक्खी पालकों को 2,100 मधुमक्खी बॉक्स, मधुमक्खी परिवार और टूल किट मुहैया कराए गए। केंद्रीय मंत्री बिहार के गया स्थित कैंप कार्यालय से वर्चुअल मोड में आयोजित कार्यक्रम से जुड़े और लाभुकों के बीच टूल किट का वितरण किया। बताया गया कि 'हनी मिशन' के तहत सहरसा जिले में सबसे ज्यादा 110 लाभुकों को टूल किट दिया गया, जबकि बांका में 30, बेगूसराय और खगड़िया जिले में 25-25 और औरंगाबाद में कुल 20 लाभुकों को टूल किट दिया गया।
जीतन राम मांझी ने कहा कि देश भर में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग द्वारा संचालित योजनाओं के जरिए नए रोजगार का सृजन किया जा रहा है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं ग्रामोद्योग विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्ति के उपरांत वितरित किए जा रहे विभिन्न टूल किटों के माध्यम से बेरोजगार युवक एवं युवतियां स्व-रोजगार स्थापित कर बेरोजगारी दूर कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार में हनी मिशन कैसे क्रांति की शक्ल ले, इस दिशा में केंद्र और राज्य सरकार निरंतर काम कर रही हैं। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के पूर्वी क्षेत्र के सदस्य मनोज कुमार सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (पूर्वी क्षेत्र) और खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, पटना के निदेशक डॉ. एम. एच. मेवाती भी केंद्रीय मंत्री के साथ उपस्थित रहे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jitan Ram Manjhi gave a big gift to the beekeepers of Bihar, 210 beneficiaries of five districts got beekeeping kits
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gaya, bihar, honey mission, minister jitan ram manjhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gaya news, gaya news in hindi, real time gaya city news, real time news, gaya news khas khabar, gaya news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved