• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आईआईटी के 50 पूर्व छात्रों ने नौकरी छोड बनाई BAP पार्टी, ये हैं कारण

50 FORMER IIT STUDENT MAKE NEW POLITICAL PARTY NAMED BAP - Gaya News in Hindi

बिहार। पिछले कुछ सालों में बहुत से लोगों ने अच्छी खासी नौकरी छोडकर राजनीति में शामिल हो गए है। ऐसे में उन्होंने राजनीति में सफलता के झंडे गाडे हैं, अगर इन लोगों में से किसी का नाम लिया जाता है तो इस लिस्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम सबसे आगे हैं। ऐसे में बिहार से एक नई पार्टी का आगाज होने वाला है। जिसमें आईआईटी के छात्र इस संगठन को चलाएंगे। अनुसूचित जातियों (एससी), अनुसूचित जनजातियों (एसटी) और अन्य पिछडा वर्गों (ओबीसी) के अधिकारों की लडाई लडने के लिए प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) के 50 पूर्व छात्रों के एक समूह ने अपनी नौकरियां छोडकर एक राजनीतिक पार्टी बनाई है। चुनाव आयोग की मंजूरी का इंतजार कर रहे इस समूह ने अपने राजनीतिक संगठन का नाम ‘बहुजन आजाद पार्टी’ (बीएपी) रखा है। इस समूह के नेतृत्वकर्ता और वर्ष 2015 में आईआईटी-दिल्ली से स्नातक की पढाई पूरी कर चुके नवीन कुमार ने बताया, ‘हम 50 लोगों का एक समूह हैं, सभी अलग-अलग आईआईटी से हैं, जिन्होंने पार्टी के लिए काम करने की खातिर अपनी फुलटाइम नौकरियां छोड दी हैं। हमने मंजूरी के लिए चुनाव आयोग में अर्जी डाली है और इस बीच जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं।’ बहरहाल, पार्टी के सदस्य आनन-फानन में चुनावी मैदान में नहीं कूदना चाहते। उन्होंने कहा कि उनका मकसद 2019 के लोकसभा चुनाव लडना नहीं है। कुमार ने कहा, ‘हम जल्दबाजी में कोई काम नहीं करना चाहते और हम बडी महत्वाकांक्षा वाला छोटा संगठन बनकर नहीं रह जाना चाहते। हम 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से शुरुआत करेंगे और फिर अगले लोकसभा चुनाव का लक्ष्य तय करेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘एक बार पंजीकरण करा लेने के बाद हम पार्टी की छोटी इकाइयां बनाएंगे जो हमारे लक्षित समूहों के लिए जमीनी स्तर पर काम करना शुरू करेंगी।
हम खुद को किसी राजनीतिक पार्टी या विचारधारा की प्रतिद्वंद्वी के तौर पर पेश नहीं करना चाहते।’ बता दें मूल रूप से इस संगठन में एससी, एसटी और ओबीसी तबके के सदस्य हैं जिनका मानना है कि पिछडे वर्गों को शिक्षा एवं रोजगार के मामले में उनका वाजिब हक नहीं मिला है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर अपना प्रचार शुरू कर दिया है।
साभार : (भाषा)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-50 FORMER IIT STUDENT MAKE NEW POLITICAL PARTY NAMED BAP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 50 former iit student make new political party named bap, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gaya news, gaya news in hindi, real time gaya city news, real time news, gaya news khas khabar, gaya news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved