• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार के गया में नाबालिग लड़की का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

Minor girl kidnapped and gang-raped in Gaya Bihar - Gaya News in Hindi

पटना । बिहार के गया जिले से दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर तीन लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। गया पुलिस ने इस घटना को लेकर कहा कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य अभी भी फरार हैं। घटना गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 1 जुलाई की रात को लड़की को उसके घर से अगवा कर ईंट भट्ठे पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के साथ लगातार तीन दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उसे 4 जुलाई को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर छोड़ दिया गया।
लड़की अपने घर पहुंची। पहले तो वह एक दिन चुप रही। आखिरकार, उसने अपनी मां को आपबीती सुनाई। पीड़िता के परिवार ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और शनिवार शाम को प्राथमिकी दर्ज कराई।
आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़िता के परिवार पर पुलिस से संपर्क नहीं करने का दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन वे इमामगंज थाना पहुंचे और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
घटना की जानकारी मिलते ही इमामगंज पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की और मुख्य आरोपी पप्पू सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
गया जिले के इमामगंज रेंज के एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया, "पप्पू सिंह को गया शहर के रामपुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत सिकरिया इलाके से गिरफ्तार किया गया और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस बाकी दो आरोपियों की तलाश कर रही है।"
--आईएएनएस
एमकेएस/एबीएम

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Minor girl kidnapped and gang-raped in Gaya Bihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: minor girl, kidnapped, gang-raped, gaya, bihar, crime news in hindi, crime news, gaya news, gaya news in hindi, real time gaya city news, real time news, gaya news khas khabar, gaya news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved