• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दरभंगा में तेजस्वी यादव की हुंकार, कहा- 'मुझे नहीं, पीएम मोदी को बेड रेस्ट की जरूरत'

Tejashwi Yadav roar in Darbhanga, said- Not me, PM Modi needs bed rest - Darbhanga News in Hindi

दरभंगा । दरभंगा लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 13 मई को वोट डाले जाएंगे। चुनाव प्रचार का दौर अब से कुछ देर में थम जाएगा। तमाम राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों को जीताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोनकी में एक चुनावी सभा को संबोधित किया और भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि ललित यादव के हाथ में लालू यादव ने लालटेन थमाया है। हम आप सभी लोगों से अपील करने आए हैं कि लालटेन छाप पर बटन दबा कर ललित यादव को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। ललित यादव के हाथ मे जब-जब लालटेन थमाया गया, तब-तब वह विजयी हुए। इन्होंने विधायकी में छक्का मारा है, दरभंगा सीट से जीत दर्ज करने के बाद ललित यादव दरभंगा में परिवर्तन लाने का काम करेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा की कमर में परेशानी की वजह से डॉक्टर ने आराम करने को कहा है। मेरे कमर की हड्डी में चोट है। कमर पर लगाए बेल्ट को दिखाते हुए उन्होंने कहा, "हम अभी बेल्ट लगा कर घूम रहे हैं। मैंने डॉक्टर से कहा कि आप बोल रहे हैं तीन सप्ताह आराम करने के लिए, इसमें तो चुनाव खत्म हो जाएगा। मैंने डॉक्टर को कहा, अभी तेजस्वी बेड रेस्ट नहीं लेगा। जब तक पीएम मोदी को हम हटा नहीं देते तब तक हमें बेड रेस्ट की जरूरत नहीं है, मोदी को बेड रेस्ट की जरूरत है।"
बता दें कि 13 मई को होने वाले चौथे चरण के मतदान के लिए शनिवार शाम पांच बजे प्रचार-प्रसार का दौर थम जाएगा। प्रचार के आखिरी दिन वोटर्स को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा और राजद के नेताओं की रैलियां और रोड शो की जा रही हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tejashwi Yadav roar in Darbhanga, said- Not me, PM Modi needs bed rest
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tejashwi yadav, darbhanga, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, darbhanga news, darbhanga news in hindi, real time darbhanga city news, real time news, darbhanga news khas khabar, darbhanga news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved