• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को मारी टक्‍कर, तीन दोस्तों की मौत

Bihar: Uncontrolled truck hits bike, three friends die - Darbhanga News in Hindi

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले के बरगांव ओपी थाना क्षेत्र के दरभंगा-सहरसा मुख्य मार्ग पर बुधवार देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक को ठोकर मार दी। इस घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना बजरंग चौक की है। एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,जबकि एक युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड दिया। मृतको की पहचान आसी गांव निवासी मोहम्मद अनवर (20), मोहम्मद अंजर (27) और मोहम्मद फरहान (17) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक अंजर अपने दो दोस्त के साथ एक बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल कोठराम से अपने गांव आसी लौट रहा था। इस दौरान बजरंग चौक पर यह घटना घटी। घटना से आक्रोशित लोगों ने रात को जमकर हंगामा किया। लोग सड़क जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे थे। हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम उमेश कुमार भारती और एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि के समझाने के बाद लोग शांत हुए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Uncontrolled truck hits bike, three friends die
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, truck, bike, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, darbhanga news, darbhanga news in hindi, real time darbhanga city news, real time news, darbhanga news khas khabar, darbhanga news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved