• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार: पुलिस मुठभेड़ में शराब माफिया गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती

Bihar: Liquor Mafia Member Injured in Police Encounter; Hospitalized - Chhapra News in Hindi

छपरा । बिहार पुलिस शराब के अवैध धंधे को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस बीच, सारण जिले के मशरक और पानापुर थाना क्षेत्र की सीमा पर रविवार की देर रात शराब माफिया और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक शराब माफिया गोली लगने से घायल हो गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि शराब व्यापारियों के खिलाफ पुलिस और मद्य निषेध विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब का बड़ा कारोबारी पानापुर थाना इलाके के मिथवा गांव निवासी सूरज महतो इन दिनों कटिहार में जाकर छिपा है। पुलिस ने इसी सूचना के आधार पर कटिहार पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर छपरा ले आई। रविवार की देर रात पुलिस उसकी निशानदेही पर उसे लेकर शराब की बरामदगी और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मशरक-पानापुर बॉर्डर इलाके में पुलिस छापेमारी करने पहुंची। बताया गया कि इस क्रम में आरोपी भागने की कोशिश की और उसके सहयोगियों ने उसे छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
मशरक के पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार सुधांशु ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सूरज महतो के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए उसे नजदीकी अस्पताल ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद इसे छपरा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सूरज साह इसके पहले भी अवैध शराब के मामले में कई बार जेल जा चुका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Liquor Mafia Member Injured in Police Encounter; Hospitalized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, liquor mafia, police encounter, crime news in hindi, crime news, chhapra news, chhapra news in hindi, real time chhapra city news, real time news, chhapra news khas khabar, chhapra news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved