• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : घर में सो रही मां-बेटी की धारदार हथियार से काटकर हत्या

Bihar: Mother and daughter sleeping in the house were murdered by cutting them with a sharp weapon. - Buxar News in Hindi

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र में अपराधियों ने घर में घुसकर सो रही मां और बेटी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि बालापुर गांव निवासी बबलू की पत्नी अनीता यादव (38) और उसकी बेटी सोनी (5) अपने घर में शुक्रवार की रात सो रही थी, इसी दौरान अपराधी घर में घुसे और दोनों को हत्या कर दी। शनिवार सुबह घटना की जानकारी तब मिली जब बहुत देर तक अनीता अपने कमरे से बाहर नहीं निकली। परिजनों का कहना है कि रात कुछ लोग छत के रास्ते घर में घुस गए होंगे और वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद घर की कुंडी बाहर से बंद कर दी।
औद्योगिक थाना के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। फॉरेंसिक टीम और श्वान दस्ते को भी बुलाया गया है। पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Mother and daughter sleeping in the house were murdered by cutting them with a sharp weapon.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sharp weapon, cutting, bihar, mother, daughter, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, buxar news, buxar news in hindi, real time buxar city news, real time news, buxar news khas khabar, buxar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved