• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : घर में लगी आग, महिला और उसके 2 बच्चों की मौत

Bihar: A house fire, woman and her 2 children die - Buxar News in Hindi

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एक घर में आग लगने से कमरे में सो रही एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

मुफस्सिल थाना के पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि जरीगांवा गांव में देवंती देवी अपने दो बच्चों के साथ शुक्रवार की रात अपने घर के एक कमरे में सोई हुई थी, तभी घर में आग लग गई। ग्रामीण आग पर जब तक काबू पाते तब तक देवंती देवी और उनके दो बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, मृतक बच्चों की उम्र छह महीना और चार साल बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, लेकिन आशंका व्यक्ति की जा रही है कि घर में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट हो सकती है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: A house fire, woman and her 2 children die
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, house fire, woman, 2 children die, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, buxar news, buxar news in hindi, real time buxar city news, real time news, buxar news khas khabar, buxar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved