• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंडी अलायंस परिवारवाद और भ्रष्टाचारी पार्टियों का गठबंधन : जेपी नड्डा

Indi Alliance is an alliance of nepotism and corrupt parties: JP Nadda - Bhagalpur News in Hindi

भागलपुर । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को इंडी गठबंधन पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि यह परिवारवाद और भ्रष्टाचारी पार्टियों का गठबंधन है। इस गठबंधन में आधे जेल तो आधे जमानत पर हैं। बिहार के भागलपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मीसा भारती और तेजस्वी यादव समेत पूरा परिवार जमानत पर है। जबकि, अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन सहित आप के कई नेता जेल में हैं। आज देश बदल रहा है। भागलपुर में सड़कों की स्थिति बदल गई है। आज देश में राजनीतिक सोच, संस्कृति और तौर-तरीके बदल गए हैं। पहले चुनाव में जातियों की बात होती थी, आज विकास की बात होती है। आज विकासवाद पर लोग चर्चा कर रहे हैं। पहले पता नहीं चलता था कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है। हमने वो दिन भी देखे हैं। आज बदलता बिहार और बदलता भागलपुर भी अपनी आंखों से देख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लालू यादव आपातकाल में जेल गए थे। लेकिन, आज वे उसी कांगेस के साथ गलबहियां कर रहे हैं। मटन बनाना सिखा रहे हैं। जो भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लड़ रहे थे, वो अब उनके साथ हो गए। कोरोना और यूक्रेन युद्ध के बाद करीब सभी देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति लुढ़क गई। लेकिन, आज भी भारत खड़ा है। भारत की अर्थव्यवस्था आज पांचवें नंबर पर पहुंच गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indi Alliance is an alliance of nepotism and corrupt parties: JP Nadda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indi alliance, jp nadda, nepotism, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhagalpur news, bhagalpur news in hindi, real time bhagalpur city news, real time news, bhagalpur news khas khabar, bhagalpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved