• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरी स्कॉर्पियो पर पलटा ट्रक, छह की मौत

Horrific road accident in Bihar: Truck overturns on Scorpio loaded with wedding guests, six killed - Bhagalpur News in Hindi

भागलपुर । बिहार के भागलपुर के घोघा थाना क्षेत्र में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो पर एक ट्रक के पलट जाने से छह लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक सोमवार देर रात तीन स्कॉर्पियो पर सवार होकर बाराती एनएच-80 पर भागलपुर से कहलगांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर एक स्कॉर्पियो पर पलट गया। ट्रक में जितनी गिट्टी भरी थी, वह स्कॉर्पियो पर आ गई। इसमें दबकर स्कॉर्पियो में सवार छह बारातियों की मौत हो गई। मृतको में दो से तीन बच्चे भी शामिल हैं। बारात मुंगेर के हवेली खड़गपुर के गोवड्डा से पीरपैंती के खिदमतपुर जा रही थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से गिट्टी को हटाकर शवों को बाहर निकाला व उन्हें पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। घायलों को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Horrific road accident in Bihar: Truck overturns on Scorpio loaded with wedding guests, six killed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horrific road accident in bihar, road accident, bihar, scorpio, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhagalpur news, bhagalpur news in hindi, real time bhagalpur city news, real time news, bhagalpur news khas khabar, bhagalpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved