• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बांकीपुर विधानसभा पर भाजपा की होगी जीत, जनता को भाजपा पर विश्वास: गिरिराज सिंह

BJP will win the Bankipur Assembly seat; the public trusts the BJP: Giriraj Singh - Bhagalpur News in Hindi

भागलपुर । बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने स्पष्ट किया कि इस सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ही अपना उम्मीदवार उतारेगी। वहीं चुनाव भी जीतेगा और एक बार फिर से जनता भाजपा को समर्थन देने वाली है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बांकीपुर की जनता ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को विधायक बनाया था और पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया है। यह भाजपा के लिए गर्व की बात है और उन्हें विश्वास है कि बांकीपुर की जनता एक बार फिर पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन करेगी। गिरिराज सिंह ने जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर द्वारा बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ने के ऐलान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं और उनकी राजनीतिक हकीकत जनता के सामने आ चुकी है।
केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि पिछले चुनाव में प्रशांत किशोर अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए थे, इसलिए अब उनके नाम पर विशेष चर्चा करने का कोई औचित्य नहीं है। जनता सब कुछ देख चुकी है और उनके बारे में अपनी राय बना चुकी है।
केंद्रीय मंत्री ने दोहराया कि भाजपा बांकीपुर सीट को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है और पार्टी समय आने पर अपने उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक घोषणा करेगी। भाजपा संगठन और कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे और जनता का विश्वास एक बार फिर पार्टी के साथ रहेगा। जनता को भाजपा के कामों पर विश्वास है इसीलिए वो भाजपा के साथ ही है और रहेगी भी। इससे पहले कई बार इस सीट पर जनता ने भाजपा को समर्थन दिया था इस बार भी मिलेगा और विपक्ष कुछ नहीं कर पाएगा।
इस दौरान गिरिराज सिंह ने उत्तराखंड सरकार द्वारा मदरसा बोर्ड समाप्त किए जाने के फैसले पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने अपने राज्य के कानून और व्यवस्था के अनुसार निर्णय लिया है। इस विषय का बिहार से कोई संबंध नहीं है और वहां की परिस्थितियों के आधार पर सरकार ने जो उचित समझा, वही किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP will win the Bankipur Assembly seat; the public trusts the BJP: Giriraj Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bankipur assembly, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhagalpur news, bhagalpur news in hindi, real time bhagalpur city news, real time news, bhagalpur news khas khabar, bhagalpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved