• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बिहार : शशिकला को न्याय दिलाने अनशन पर बैठे जविपा प्रमुख

भागलपुर/ भभुआ। बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ की दलित बेटी शशिकला को न्याय दिलाने के लिए पांच सूत्री मांग को लेकर कैमूर समाहरणालय (जिलधिकारी कार्यालय) के सामने मंगलवार से जनतांत्रिक विकास पार्टी (जविपा) का आमरण अनशन शुरू हो गया। अनशन का नेतृत्व पार्टी अध्यक्ष अनिल कुमार कर रहे हैं। उनके साथ पार्टी के कई नेता भी अनशन पर हैं। इस दौरान अनिल कुमार ने पत्रकारों से कहा, "हत्या को पुलिस द्वारा आत्महत्या बताना बेहद गंभीर मामला है। हम दलित परिवार से आने वाली मेधावी बेटी शशिकला को न्याय दिलाने के लिए आमरण अनशन पर बैठे हैं। हमारी मांगें जब तक पूरी नहीं हो जाती, तब तक यह अनशन जारी रहेगा।" अनिल ने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था की हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कैमूर के रामगढ़ स्थित बड़ौरा गांव में शशिकला हत्याकांड में पुलिस अपराधियों के बदले पीड़ितों को डरा और धमका रही है। हत्या को अत्महत्या का मामला बताकर अपराधियों को बचाने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Javpa chief sitting on fast for justice to Shashikala
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: leadership party president anil kumar, shashikala, giving justice, five-point demand, fasting hunger strike, bihar news नेतृत्व पार्टी अध्यक्ष अनिल कुमार, शशिकला, न्याय दिलाने, पांच सूत्री मांग, आमरण अनशन, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhagalpur news, bhagalpur news in hindi, real time bhagalpur city news, real time news, bhagalpur news khas khabar, bhagalpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved