• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार चुनाव: बूथों पर दिखी मतदाताओं की लंबी कतार, ऑक्सीजन सपोर्ट में जीवन गुजार रहे शख्स ने डाला वोट

Bihar Elections: Long queues of voters seen at polling booths, man on oxygen support casts vote - Bhagalpur News in Hindi

भागलपुर । बिहार विधानसभा चुनाव के तहत मंगलवार को दूसरे चरण का मतदान जारी है। इस चुनाव को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह दिख रहा है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है, जो अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। महिलाओं की कतार पुरुष मतदाताओं से भी लंबी नजर आ रही है। इस बीच, भागलपुर से एक सुखद तस्वीर सामने आई, जहां एक शख्स, जो ऑक्सीजन सपोर्ट के जरिए अपना जीवन गुजार रहे हैं, वे भी अपनी पत्नी के साथ बूथ तक पहुंचे और मताधिकार का प्रयोग किया। दरअसल, भागलपुर विधानसभा के बूथ नंबर 109 पर डॉक्टर अरुण कुमार पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पेशे से डॉक्टर अरुण पिछले चार सालों से घर से बाहर नहीं निकलते हैं, लेकिन आज वे अपनी पत्नी के साथ व्हील चेयर पर बैठकर बूथ पहुंचे और वोट डाला। उन्होंने लोगों से भी अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।
उन्होंने मतदाताओं के लिए की गई सुविधा की तारीफ करते हुए कहा कि भागलपुर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक खुद सभी बूथों पर घूम रहे हैं, यह अच्छी बात है। भागलपुर शहरी क्षेत्र के दुर्गा चरण हाई स्कूल मतदान केंद्र पर ऑक्सीजन लगाकर मतदान करने आए हुए मतदाता अरुण कुमार से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने मुलाकात कर बात की और उनका उत्साह बढ़ाया।
जिलाधिकारी ने भी लोगों से इनसे सीख लेने को अपील की। दूसरे चरण में 122 विधानसभा सीटों के 3.7 करोड़ से ज्यादा मतदाता 1302 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। इस चरण में एनडीए और महागठबंधन के कई दिग्गजों का सियासी भविष्य दांव पर लगा है। मतदाताओं के मतदान के लिए 45399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 5326 शहरी क्षेत्र में जबकि 40073 ग्रामीण क्षेत्र में अवस्थित हैं।
चुनाव के दूसरे चरण में जिन 122 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें एनडीए की ओर से 122 उम्मीदवार और महागठबंधन के 127 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar Elections: Long queues of voters seen at polling booths, man on oxygen support casts vote
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar elections, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhagalpur news, bhagalpur news in hindi, real time bhagalpur city news, real time news, bhagalpur news khas khabar, bhagalpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved