• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दंगा भडक़ाने के आरोप में केंद्रीय मंत्री अश्विनी के बेटे के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट

Arrest warrant issued against Union Minister Ashwini Choubey son Arjit Shaswat for communal clashes in Bihar - Bhagalpur News in Hindi

भागलपुर। बिहार के भागलपुर की एक स्थानीय अदालत ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत और 8 अन्य के खिलाफ दंगा भडक़ाने के मामले में गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया है। अर्जित खुलेआम घूमता दिख रहा है और फेसबुक लाइव भी कर रहा है। अर्जित पर पिछले हफ्ते भागलपुर जिले में सांप्रदायिक हिंसा भडक़ाने का आरोप है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट( एसीजेएम) अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने नाथनगर पुलिस की ओर से दायर अर्जी पर शनिवार को वॉरंट जारी किया। पुलिस ने इस सिलसिले में दर्ज दो प्राथमिकियों में से एक में नामित नौ लोगों की गिरफ्तारी की मांग की थी। अतिरिक्त लोक अभियोजक(एपीपी) वीरेश मिश्रा ने बताया है कि अभय कुमार घोष, सोनू, प्रमोद वर्मा पम्मी, देव कुमार पांडेय, संजय भट्ट, सुरेंद्र पाठक, अमित लाल साह और प्रणव साह उर्फ प्रणव दास के खिलाफ भी वॉरंट जारी किया गया। भागलपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक( एसएसपी) मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस को अदालत के आदेश की प्रति मिली है और सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
आपको बता दें कि 17 मार्च को भागलपुर में प्रशासन की इजाजत के बगैर झांकी निकालने के मामले में दर्ज प्राथमिकी में अर्जित को नामजद किया गया है। अर्जित के पिता अश्विनी कुमार चौबे बीजेपी के नेता और केंद्र में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री हैं। हिंदू नव वर्ष की पूर्वसंध्या पर भारतीय नव वर्ष जागरण समिति की ओर से झांकी निकाली गई थी। इससे जिले के नाथनगर पुलिस थाना क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव कायम हो गया था। इस घटना में दो पुलिसकर्मी सहित कुछ अन्य लोग जख्मी हो गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Arrest warrant issued against Union Minister Ashwini Choubey son Arjit Shaswat for communal clashes in Bihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: union minister ashwini choubey, arjit shaswat, bihar, ashwini choubey, अश्विनी कुमार चौबे, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhagalpur news, bhagalpur news in hindi, real time bhagalpur city news, real time news, bhagalpur news khas khabar, bhagalpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved