• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में नाव पलटने से आठ लोगों की मौत

8 Dead In Bihars Bhagalpur After Boat Topples In Kosi River 7 Rescued - Bhagalpur News in Hindi

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के नौगछिया थाना क्षेत्र के नगरा जोनिया टोला के पास रविवार दोपहर कोसी नदी में एक नाव पलट जाने से आठ लोगों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना में सात लोगों को बचा लिया गया, जिसमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि जोनिया टोला नगरा के करीब 15 लोग एक छोटी नाव पर सवार होकर कोसी नदी के पार अंधरी बिंद टोली में शादी समारोह में भोज खाने गए थे। भोज खाने के बाद लौटते वक्त यह हादसा हो गया। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि सात को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी... सूत्रों का कहना है कि बचाए गए लोगों में से भी कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हादसे में कई लोगों की मौत की सूचना मिलने के बाद मृतक लोगों के परिवारों में कोहराम मच गया। नाव पलटने की वजह से हुए हादसे के बाद गोताखोर अन्य गुमशुदा लोगों की तलाश में लगे हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-8 Dead In Bihars Bhagalpur After Boat Topples In Kosi River 7 Rescued
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dead, bihar bhagalpur, boat topples, kosi river, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhagalpur news, bhagalpur news in hindi, real time bhagalpur city news, real time news, bhagalpur news khas khabar, bhagalpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved