• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में मध्याह्न भोजन खाने से 100 से अधिक बच्चे बीमार

More than 100 children fall ill after eating mid-day meal in Bihar - Bettiah News in Hindi

बेतिया । बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में एक सरकारी स्कूल में सोमवार को मध्याह्न भोजन खाने से 100 से अधिक बच्चों की तबियत बिगड़ गई। सभी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, बांसगांव परसौनी मध्य विद्यालय में सोमवार को मध्याह्न भोजन खाने के बाद 100 से अधिक बच्चों ने उल्टी-दस्त और पेट दर्द के साथ चक्कर आने की शिकायत की। जानकारी मिलते ही अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए और आनन-फानन में बीमार बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। पश्चिम चंपारण के जिला शिक्षा अधिकारी रजनीकांत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में भोजन में केरोसिन तेल गिरने का मामला सामने आया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। अधिकांश छात्रों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने बताया कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। जिला शिक्षा अधिकारी को जांच के आदेश दिए गए हैं। जो भी मामले में दोषी पाया जाएगा, उस पर कारवाई की जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-More than 100 children fall ill after eating mid-day meal in Bihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: children fall ill, mid-day meal, bihar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bettiah news, bettiah news in hindi, real time bettiah city news, real time news, bettiah news khas khabar, bettiah news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved