• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राहुल गांधी की 'वोट बचाओ अधिकार यात्रा' कांग्रेस की समाप्ति यात्रा साबित होगी - गिरिराज सिंह

Rahul Gandhi  Vote Bachao Adhikar Yatra will prove to be the end journey of Congress: Giriraj Singh - Begusarai News in Hindi

बेगूसराय, । लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल एवं बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव प्रदेश में एक साथ 'वोट बचाओ अधिकार यात्रा' निकालने वाले हैं। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को इस यात्रा पर तंज कसते हुए कांग्रेस की समाप्ति की यात्रा बताया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए बिहार में राहुल गांधी की यात्रा को कांग्रेस की समाप्ति यात्रा बताया। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई पर सवाल उठाने को लेकर कहा कि कांग्रेस को अपनी सेना नहीं, बल्कि पाकिस्तान पर ज्यादा भरोसा है। सदन में प्रधानमंत्री के जवाब नहीं देने पर कांग्रेस द्वारा कायर बताए जाने को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा, "राहुल गांधी और कांग्रेस को देश की सेना पर भरोसा नहीं है। सेना के जनरल और सभी बड़े लोग बता चुके हैं, लेकिन उन्हें सेना और प्रधानमंत्री पर भरोसा नहीं है। उन्हें सिर्फ पाकिस्तान पर भरोसा है। कांग्रेस को डूबकर मर जाना चाहिए। अगर उनकी यही आदत रही तो वे देश के अंदर ही देशविरोधी कहलाएंगे।"
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर बार-बार सवाल उठाए जाने पर उन्होंने कहा, "राहुल गांधी को संविधान का ज्ञान नहीं है। वे पागल की तरह बात करते हैं। कांग्रेस को तो डूब मरना चाहिए‌। वे क्या कहना चाहते हैं कि हमें बांग्लादेशी घुसपैठियों को वोट का अधिकार देना चाहिए, जो अवैध हैं, उन्हें वोट का अधिकार देना चाहिए।"
उन्होंने कहा, "अगर उनमें ताकत है तो चुनाव आयोग को वो लिस्ट क्यों नहीं दे रहे, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि जो जिंदा थे, उन्हें मृत दिखाया गया और जो सही वोटर्स थे, उन्हें लिस्ट से निकाल दिया गया? वे सोचते हैं कि कोई झूठ बोलते रहेंगे, तो वह सच हो जाएगा‌, लेकिन झूठ हमेशा झूठ ही रहेगा। मतदाता सूची से सही लोगों को नहीं, बल्कि जिनका दो बार नाम था, सिर्फ उन्हीं का नाम हटाया गया है। मेरा नाम दो जगह था और एक जगह काटा गया‌।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Gandhi Vote Bachao Adhikar Yatra will prove to be the end journey of Congress: Giriraj Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahul gandhi, giriraj singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, begusarai news, begusarai news in hindi, real time begusarai city news, real time news, begusarai news khas khabar, begusarai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved