• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मोदी लोकतंत्र के सबसे बड़े प्रहरी : गिरिराज सिंह

Modi is the biggest sentinel of democracy: Giriraj Singh - Begusarai News in Hindi

बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री और बिहार के बेगूसराय से भाजपा के प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतंत्र के सबसे बड़े प्रहरी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बाबा साहब के संविधान के अनुरूप गरीबों को ताकत दी है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव के पूर्णिया में महागठबंधन को नहीं तो एनडीए को वोट देने की अपील को लेकर कहा कि अब महागठबंधन और तेजस्वी यादव अपनी हार स्वीकार कर चुके हैं, यही कारण है कि उन्होंने ऐसा कहा है। मुझे खुशी है कि वे मेरे लिए अपील कर रहे हैं। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि ओवैसी ब्रदर्स और सारे लोगों को मैं चुनौती के साथ कहता हूं कि वे इस चुनाव में घोषणा करें कि हम जनसंख्या नियंत्रण कानून लाएंगे। मैं समझ लूं कि वे अधिक बच्चा पैदा करने वाले समूह को समर्थन नहीं करते।
विपक्ष के केंद्र सरकार पर हिटलरशाही के आरोपों पर उन्होंने कहा कि अगर हिटलरशाही होती तो ओवैसी की जुबान खुलती? उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि वे भारत माता को गाली देते?
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Modi is the biggest sentinel of democracy: Giriraj Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: begusarai, union minister, bjp candidate, giriraj singh, prime minister narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, begusarai news, begusarai news in hindi, real time begusarai city news, real time news, begusarai news khas khabar, begusarai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved