• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने डाला वोट, एक वोट की बताई कीमत

Bihar: Union Minister Giriraj Singh casts his vote, tells the price of one vote - Begusarai News in Hindi

बेगूसराय । बिहार में चौथे चरण का तहत पांच लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच, बेगूसराय से भाजपा के प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को बड़हिया पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने लोगों से भी वोट डालने की अपील की। सिंह सुबह बड़हिया मतदान केंद्र संख्या -34 पहुंचे और वोट डाला। मतदान के बाद मुंगेर लोकसभा, बेगुसराय लोकसभा सहित पूरे बिहार और भारत के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मतदान के लिए घर से निकलें और अपने मत का प्रयोग करें। उन्होंने कहा, "आपका एक वोट (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी को चार सौ के पार ले जाएगा, जिससे गरीबों को ताकत मिलेगी।"
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने दावा किया कि मुंगेर और बेगूसराय में बहुत अच्छी तस्वीर है। बिहार की 40 की 40 सीट पीएम मोदी की झोली में जाएगी।
सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने रविवार को पटना में रोड शो के जरिए जनता से सीधे अपील की है और उसका असर अब दिखने लगा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Union Minister Giriraj Singh casts his vote, tells the price of one vote
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: giriraj singh, bihar, begusarai, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, begusarai news, begusarai news in hindi, real time begusarai city news, real time news, begusarai news khas khabar, begusarai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved