बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गुरुवार रात घर के बाहर सोए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता की हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस के एक अधिकारी ने यहां शुक्रवार को बताया कि अमरौर ग्राम पंचायत के भाजपा अध्यक्ष गोपाल सिंह (42) अपने घर के बाहर सोए हुए थे, तभी अपराधियों ने धावा बोल दिया। इसके बाद अपराधियों ने पहले लोहे की छड़ से गोपाल सिंह की पिटाई की और उसके बाद उन्हें गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
सिंघौल के थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नही चल सका है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। गांव के कुछ लोग मृतक के जमीनी विवाद की बात कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।"
घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है।
(आईएएनएस)
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope