बेगूसराय। बिहार में अंतर्जातीय विवाह करने के मामले में वर पक्ष के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बेगूसराय जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में कथित तौर पर अंतर्जातीय विवाह करने के चलते लड़की के परिजनों ने लड़के के चाचा को गोली मार दी, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "नयागांव थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के रहने वाले अभिनंदन कुमार गांव की रहने वाली एक लड़की से प्रेम विवाह कर यहां से चला गया। इससे नाराज होकर लड़की के घरवाले लड़के के परिजनों को लगातार हत्या करने की धमकी दे रहे थे।"
उन्होंने आगे कहा, "आरोप है कि बुधवार रात लड़की के पिता प्रमोद झा और उसके चचेरा भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर लड़के के चाचा रवि यादव को उनके घर के पास ही गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।"
जयपुर में तीन बदमाशों ने कर डाली 45 चोरी की वारदात
जयपुर में छह बदमाश गिरफ्तार, डेयरी कैश कलेक्शन एजेंट से लूटे थे 5.14 लाख रुपए
जयपुर में सात वर्षीय बालिका से ट्यूशन मास्टर ने की छेड़छाड़
Daily Horoscope