• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लगाए आरोप, बोले- बिहार में 'वोट चोरी' करने की कोशिश हो रही

Congress MP Rahul Gandhi alleges attempts to steal votes in Bihar - Banka News in Hindi

बांका । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को आरोप लगाए कि बिहार में 'वोट चोरी' करने की कोशिश हो रही है। बांका जिले के अमरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा 'वोट चोरी' का प्लान पूरे देश में लागू करना चाहती है। इन्होंने हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र में यही काम किया है। अब ये यही काम बिहार में करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के कई नेताओं ने गुरुवार को बिहार में वोट दिया, उन्हीं नेताओं ने दिल्ली चुनाव में भी वोट दिया था। उन्होंने आरोप लगाए कि एक तरफ भाजपा नेताओं को एक से ज्यादा वोट देने दिया जा रहा है, दूसरी तरफ उनके वोट काटे जाते हैं, जो कांग्रेस को वोट देते हैं। हरियाणा का उदाहरण देते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने फिर से दावा किया कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में 22 जगह ब्राजील की महिला की फोटो लगी है। एक बूथ में एक ही वोटर का नाम और फोटो 100 बार आता है। एक घर के पते पर 500 वोटर रजिस्टर हैं, लेकिन जांच में पता लगा कि वहां कोई रहता ही नहीं है।
उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, 'हरियाणा का चुनाव भाजपा ने चोरी किया है। मैंने इसके साफ सबूत देश के सामने रखे हैं, लेकिन इस पर भाजपा और चुनाव आयोग ने जवाब नहीं दिया।"
कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार में भी फर्जी वोटर लिस्ट आएगी और भाजपा के लोग फर्जी वोट डालने की कोशिश करेंगे, लेकिन बिहार की जनता ऐसा नहीं होने देगी, वो पोलिंग बूथ पर खड़ी होकर 'वोट चोरी' रोकेगी। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में हिंदुस्तान की जनता की आवाज है, लेकिन भाजपा के लोग अमीरों की मदद करने के लिए, जनता का धन लूटने के लिए और संविधान को कुचलने के लिए 'वोट चोरी' करते हैं।
अमरपुर की जनता से उन्होंने कहा, "मैं बस यही कहना चाहता हूं, भाजपा और चुनाव आयोग के लोग बिहार की जनता के बारे में नहीं जानते हैं। बिहार की जनता यहां किसी कीमत पर 'वोट चोरी' नहीं होने देगी।"
राहुल गांधी ने जनता से वादा करते हुए कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार किसी एक जाति, धर्म की सरकार नहीं होगी, यह हर नागरिक की सरकार होगी। महागठबंधन की सरकार में पूरे बिहार की आवाज होगी। उन्होंने कहा कि इस सरकार में दलित, महादलित, पिछड़ा, अतिपिछड़ा, अल्पसंख्यक, गरीब जनरल कास्ट, किसान, मजदूर और युवा समेत हर वर्ग की आवाज होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress MP Rahul Gandhi alleges attempts to steal votes in Bihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress mp rahul gandhi, rahul gandhi, rahul, bihar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, banka news, banka news in hindi, real time banka city news, real time news, banka news khas khabar, banka news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved