• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

औरंगाबाद-पलामू सीमा पर नक्सली साजिश नाकाम, पुलिस ने बरामद किए आईईडी बम

Naxalite conspiracy foiled on Aurangabad-Palamu border, police recovered IED bombs - Aurangabad News in Hindi

औरंगाबाद। जिला पुलिस और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया। सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और पांच आईईडी बम बरामद किए हैं। एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मदनपुर थाना क्षेत्र के पचरुखिया के जंगल में शिकारा नाला के पास की पहाड़ी पर नक्सली बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। इस सूचना पर औरंगाबाद पुलिस, झारखंड पुलिस, कोबरा बटालियन और बम निरोधक दस्ते की टीम गठित कर संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब 10 घंटे तक चले इस ऑपरेशन के दौरान उस पहाड़ी क्षेत्र से नक्सलियों द्वारा छिपाए गए पांच आईईडी बम बरामद किए गए। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही सभी बमों को निष्क्रिय कर दिया। यह वही क्षेत्र है जिसे पहले नक्सलियों का सक्रिय अड्डा माना जाता था।
एसडीपीओ ने बताया कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन समय रहते पुलिस ने साजिश को विफल कर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Naxalite conspiracy foiled on Aurangabad-Palamu border, police recovered IED bombs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: naxalite, conspiracy, foiled, aurangabad-palamu, border, police, recovered, ied bombs, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, aurangabad news, aurangabad news in hindi, real time aurangabad city news, real time news, aurangabad news khas khabar, aurangabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved