• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार में प्रधानमंत्री और चिराग पासवान की यात्रा को सफल बनाने के लिए लोजपा रामबिलास पार्टी का आह्वान

LJP Rambilas Party call to make the visit of Prime Minister and Chirag Paswan in Bihar successful - Aurangabad News in Hindi

औरंगाबाद। औरंगाबाद के अतिथि गृह में लोजपा रामबिलास पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता रंजन सिंह राहुल ने प्रेसवार्ता कर आगामी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 30 मई को प्रधानमंत्री की बिक्रमगंज के रमना मैदान में होने वाली जनसभा और 8 जून को आरा में चिराग पासवान की नव संकल्प सभा का आयोजन किया गया है। रंजन सिंह राहुल ने औरंगाबाद वासियों और लोजपा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे दोनों सभाओं में भारी संख्या में भाग लेकर इन कार्यक्रमों को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार के विकास के लिए करोड़ों रूपए के पैकेज की घोषणा की है, इसलिए इस बार बिहार की जनता को भी एकजुट होकर उनका भव्य स्वागत करना चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री इस सभा में बिहार के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जो राज्य के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। वहीं 8 जून को होने वाली नव संकल्प सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट विजन पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-LJP Rambilas Party call to make the visit of Prime Minister and Chirag Paswan in Bihar successful
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ljp rambilas, party, visit, prime minister, chirag paswan, bihar, successful, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, aurangabad news, aurangabad news in hindi, real time aurangabad city news, real time news, aurangabad news khas khabar, aurangabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved