• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

होली की खुशियां मातम में बदली, सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत

Holis happiness turned into mourning, two youths died in a road accident - Aurangabad News in Hindi

औरंगाबाद। होली की उमंग उस वक्त मातम में बदल गई जब एनएच-19 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एफसीआई गोदाम के पास की है। मृतकों की पहचान शहर के नागा बिगहा इलाके के सीटू और सुमित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बाइक पर सवार होकर होली खेलने अपने दोस्तों से मिलने जा रहे थे। जैसे ही वे एफसीआई गोदाम के पास पहुंचे, तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, दुर्घटना की खबर सुनते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Holis happiness turned into mourning, two youths died in a road accident
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aurangabad, holi, youths, death, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, aurangabad news, aurangabad news in hindi, real time aurangabad city news, real time news, aurangabad news khas khabar, aurangabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved