• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अक्षरा सिंह के शो में मची अफरा-तफरी, भीड़ पर लाठीचार्ज, टूटीं सैकड़ों कुर्सियां

Chaos in Akshara Singh show, lathicharge on crowd, hundreds of chairs broken - Aurangabad News in Hindi

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद में शुक्रवार रात आयोजित एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में बवाल मच गया। पूर्व एमएलसी राजन सिंह और उनकी पत्नी ममता सिंह की 25वीं शादी की सालगिरह के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह की प्रस्तुति के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई। शहर के गेट स्कूल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में जैसे ही अक्षरा सिंह मंच पर पहुंचीं, दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोग उनके गाने और परफॉर्मेंस को नजदीक से देखने और सेल्फी लेने के लिए मंच की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान दर्शक दीर्घा में अफरा-तफरी मच गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। भीड़ संभालने के लिए पुलिस ने भांजी लाठियां
सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन जब हालात बिगड़ने लगे तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इससे दर्शक और भी ज्यादा आक्रोशित हो गए और प्रशासन से ही उलझने लगे। हालात बेकाबू होते देख अक्षरा सिंह ने मंच छोड़ दिया और अपने ग्रीन रूम में चली गईं।
सैकड़ों कुर्सियां तोड़ी गईं
पुलिस की कार्रवाई के बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया। नाराज दर्शकों ने सैकड़ों कुर्सियां तोड़ दीं और कार्यक्रम स्थल पर हंगामा करने लगे। इसके बाद पूर्व एमएलसी राजन सिंह और उनके समर्थकों ने हस्तक्षेप कर दर्शकों को शांत करवाने का प्रयास किया, तब जाकर मामला काबू में आया।
आयोजन के बाद उठे सवाल
इस घटना ने प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने में स्थानीय पुलिस की असफलता चर्चा का विषय बन गई है। वहीं, इस हंगामे के बाद लोग आयोजन के तौर-तरीकों और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
फिलहाल, प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है और इस कार्यक्रम में हुई तोड़फोड़ और हंगामे के जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Chaos in Akshara Singh show, lathicharge on crowd, hundreds of chairs broken
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chaos, akshara singh, show, lathicharge, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, aurangabad news, aurangabad news in hindi, real time aurangabad city news, real time news, aurangabad news khas khabar, aurangabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved