• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

औरंगाबाद को मिली बड़ी सौगात: रिवर फ्रंट कॉरिडोर का कार्य शुरू, डीएम ने किया निरीक्षण

Aurangabad gets a big gift: Work on River Front Corridor begins, DM inspects - Aurangabad News in Hindi

औरंगाबाद। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान औरंगाबाद को मिली ऐतिहासिक सौगात अब धरातल पर उतरने लगी है। 74 करोड़ की लागत से बनने वाले रिवर फ्रंट कॉरिडोर के निर्माण कार्य को मंजूरी मिल गई है और इसका कार्य भी शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और इस महत्वाकांक्षी परियोजना की प्रगति का जायजा लिया। इस रिवर फ्रंट कॉरिडोर के निर्माण से औरंगाबाद में वाटर रिचार्ज को बढ़ावा मिलेगा, जिससे लंबे समय से संकट झेल रही अदरी नदी को नया जीवन मिल सकेगा। इसके अलावा, यह कॉरिडोर बायपास का भी कार्य करेगा, जिससे फेसर और आसपास के इलाकों के लोग बिना शहर में प्रवेश किए एनएच-19 तक आसानी से पहुंच सकेंगे। 1.5 किलोमीटर लंबे मार्ग पर बनने वाले इस कॉरिडोर के दोनों ओर वृक्षारोपण किया जाएगा। 4 से 5 जगहों पर ओपन जिम, शौचालय और पार्क बनाए जाएंगे। कॉरिडोर शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा।
यह परियोजना जल-जीवन-हरियाली मिशन के तहत क्रियान्वित की जा रही है और इसके पूरा होने से जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी। स्थानीय लोगों ने बिहार सरकार और जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की है और इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया है।
रिवर फ्रंट कॉरिडोर के निर्माण को लेकर औरंगाबाद के लोगों में खुशी की लहर है। लोग इसे शहर के विकास की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम मान रहे हैं, जिससे न केवल बुनियादी ढांचा मजबूत होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Aurangabad gets a big gift: Work on River Front Corridor begins, DM inspects
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aurangabad, big gift, work, river front, corridor, begins, dm, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, aurangabad news, aurangabad news in hindi, real time aurangabad city news, real time news, aurangabad news khas khabar, aurangabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved