• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रामनवमी पर सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, औरंगाबाद ने दिया एकता का संदेश

Attempt to spoil harmony on Ram Navami, Aurangabad gave message of unity - Aurangabad News in Hindi

औरंगाबाद। रामनवमी के मौके पर औरंगाबाद के नावाडीह मोहल्ले में कुछ असामाजिक तत्वों ने ईदगाह और कब्रिस्तान में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम देकर शहर की गंगा-जमुनी तहज़ीब को चोट पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन शहरवासियों ने समझदारी और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए हालात को बिगड़ने नहीं दिया। जानकारी के अनुसार, बीती रात कुछ अराजक तत्वों ने ईदगाह परिसर में कुछ कपड़े जलाए और दरवाजे को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की आशंका थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने संयम बरता और फौरन पुलिस व प्रशासन को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडे मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। उन्होंने कहा, “कुछ असामाजिक लोग शहर का सौहार्द बिगाड़ना चाहते हैं, लेकिन हम उन्हें कामयाब नहीं होने देंगे। दोषियों को जल्द चिन्हित कर गिरफ़्तार किया जाएगा।”
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए कहा, “यह हरकत कुछ शरारती तत्वों की है, जो समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन पूरी गंभीरता से जांच कर रहा है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।”
नावाडीह मोहल्ले के रहवासियों ने भी प्रशासन पर भरोसा जताया और शांति बनाए रखने की अपील की। लोगों ने कहा, “यह हमारी एकता को तोड़ने की साजिश है, लेकिन हम सब मिलकर हर पर्व को प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएंगे। हम बहकावे में नहीं आएंगे।”
रामनवमी के इस मौके पर जब पूरे शहर में रथयात्राएं निकाली जा रही हैं और मंदिरों में जयघोष हो रहे हैं, ऐसे में इस तरह की घटनाएं दुखद हैं, लेकिन औरंगाबाद के लोगों ने जो परिपक्वता और सौहार्द दिखाया, वह पूरे देश के लिए एक मिसाल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Attempt to spoil harmony on Ram Navami, Aurangabad gave message of unity
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: attempt, spoil harmony, ram navami, aurangabad, message, unity, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, aurangabad news, aurangabad news in hindi, real time aurangabad city news, real time news, aurangabad news khas khabar, aurangabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved