• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

औरंगाबाद में छठ व्रतियों से भरा ऑटो कुए में गिरा, एक की मौत, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

An auto filled with Chhath devotees fell into a well in Aurangabad, one dead, 6 seriously injured - Aurangabad News in Hindi

औरंगाबाद । बिहार के औरंगाबाद में एक बड़ा हादसा हो गया है जहां छठ व्रतियों से भरा एक ऑटो कुआ मे गिरने से एक की मौके पर मौत हो गई है और 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। यह घटना देव थाना क्षेत्र के चानपुर गांव के पास की है। सभी घायलों को इलाज हेतु सदर हॉस्पिटल औरंगाबाद भेज दिया गया है जहां से उनको आगे रेफर कर दिया गया है। सभी छठ व्रती अपने बच्चे को मुडना करने के लिए भगवान भास्कर की नगरी देव आ रहे थे। इसी बीच चैनपुर गांव के पास एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर कुए में गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से तुरंत कुए में गिरे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया और जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंच कुए से ऑटो को बाहर निकाला। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई। उसका शव एनडीआरएफ के टीम के द्वारा कुए से बाहर निकाला गया। फिलहाल इस बात की आशंका है कि कुए में कुछ और लोग फंसे हो सकते हैं। इसको लेकर बचाव राहत का कार्य अभी भी चल रहा है। यह सभी लोग छठ वर्ती थे जिनकी पहचान देव थाना क्षेत्र के बरहेता गांव निवासी के रूप में की गई है।
सभी घायलों को ग्रामीणों द्वारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी की गंभीर स्थिति को देखते उन्हें बाहर रेफर कर दिया गया है।
एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक जिसकी मौत हुई है वह एक बच्ची थी। जब उसको कुए से बाहर निकाला गया तब वह जीवित थी। लेकिन उस समय मौके पर मौजूद एंबुलेंस वाला भाग गया। अगर लड़की को समय रहते उपचार मिल जाता तो वह जीवित बच सकती थी।
इस बच्ची की पहचान बरहेता गांव निवासी के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक, ऑटो में करीब 8 लोग सवार हो सकते हैं। घटना पर मौजूद एक और व्यक्ति का कहना है कि सभी लोगों ने प्रयास करके कुए से करीब 6-7 लोगों को निकाल लिया था।
एक बचावकर्मी के मुताबिक जब वह यहां आए तो देखा कि चार-पांच महिलाएं तैर रही हैं। हम लोगों ने तीन-चार बच्चों को भी निकाला।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-An auto filled with Chhath devotees fell into a well in Aurangabad, one dead, 6 seriously injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aurangabad, auto, chhath, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, aurangabad news, aurangabad news in hindi, real time aurangabad city news, real time news, aurangabad news khas khabar, aurangabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved