• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'अब तक मुख्य कारण जमीन का विवाद सामने आया है', पूर्व कस्टम अधिकारी की हत्याकांड पर एसपी का बयान

Land dispute appears to be the primary motive so far, says SP on the murder of a former Customs official. - Arrah News in Hindi

आरा । बिहार का आरा गुरुवार तड़के गोलियों की तड़तड़ाहट से सहम गया। हथियारबंद अपराधियों ने कस्टम विभाग के पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड से इलाके में दहशत फैल गई है। इस हत्याकांड पर भोजपुर के एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा, "आज सुबह राम कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मैंने घटनास्थल का मुआयना किया और उनकी पत्नी तथा परिवार के अन्य सदस्यों से बात की। अब तक जो मुख्य कारण सामने आया है, वह जमीन का एक विवाद है। इसे लेकर काफी समय से झगड़ा चल रहा था और परिवार ने अलग-अलग अधिकारियों के पास आवेदन भी दिए थे।" एसपी ने आगे बताया, "जमीन से जुड़ा एक और विवाद भी है, जिसमें वे और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं और जल्द से जल्द गिरफ्तारियां करेंगे। जिन पुलिस अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आए हैं, उनसे भी पूछताछ की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"
परिवार के सदस्यों ने भू-माफियाओं पर हत्या करने का आरोप लगाया है। यह वारदात आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत जैन कॉलेज गेट के पास हुई। बताया जा रहा है कि मृतक को काफी करीब से आठ गोलियां मारी गईं हैं। छह गोली पेट-सीने के पास, एक गोली बाईं तरफ सीने के पास और एक गोली बाईं ओर गर्दन में लगी। इस हमले में गंभीर रूप से घायल पूर्व अधिकारी को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के समय रामकुमार सिंह के पास राजेश कुमार भी मौजूद थे, लेकिन कार में छिप जाने के कारण उनकी जान बच गई। राजेश कुमार ने बताया कि वो अपने पिता के साथ हर रोज सुबह टहलने के लिए रमना मैदान जाते थे। अपराधियों की ओर से जब पापा को गोली मारी जा रही थी, उस समय मैं गाड़ी में बैठा हुआ था, जिसके कारण मेरी जान बच गई।
उन्होंने कहा, "हर रोज की तरह सुबह उनके पापा कार से बाहर निकले और मैं गाड़ी में बैठ गया। जैसे ही पापा गाड़ी का गेट बंद कर रहे थे, तभी तीन हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।"
बेटे राजेश कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के सिंगही मोड़ के समीप एक जमीन विवाद चल रहा था। उन्होंने कहा, "आरा के कुछ जमीन माफियाओं ने जमीन पर कब्जा जमाने की कोशिश की थी। इसके बाद पापा ने थाने में शिकायत भी की थी। कई बार जानलेवा हमला भी हुआ था। आज सुबह-सुबह उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Land dispute appears to be the primary motive so far, says SP on the murder of a former Customs official.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: land dispute, ara, bihar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, arrah news, arrah news in hindi, real time arrah city news, real time news, arrah news khas khabar, arrah news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved