• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : महान गणितज्ञ डॉ़ वशिष्ठ पंचतत्व में विलीन, हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई

Bihar: Great mathematician Dr. Vasistha merges in Panchatatva, thousands of people gave final farewell - Arrah News in Hindi

आरा। बिहार के भोजपुर के सपूत और महान गणितज्ञ डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार को भोजपुर जिले के बसंतपुर गांव के महुली घाट पर राजकीय सम्मान के साथ कर दिया गया। डॉ़ सिंह के भतीजे मुकेश कुमार ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी और इसके साथ ही सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। इस क्रम में महुली घाट पर पहुंचे हजारों लोगों की आंखें नम हो गईं। कई लोगों ने इस दौरान गणितज्ञ को देश की शान बताया और उनके कई संस्मरण सुनाए।

देश से लेकर विदेश तक में भोजपुर के इस गांव का नाम रौशन करने वाले सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार को भोजपुर जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर बसंतपुर गांव स्थित उनके पैतृक आवास लाया गया था। उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए शुक्रवार सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। हर कोई मानो उनके अंतिम दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लेना चाह रहा हो।

वशिष्ठ नारायण सिंह का गुरुवार को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में निधन हो गया था। वह पिछले 40 सालों से सिजोफ्रेनिया बीमारी से पीड़ित थे।

शुक्रवार सुबह सिंह की शव यात्रा निकाली गई। शव यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा था। शव यात्रा में शामिल लोग 'डॉ. वशिष्ठ अमर रहे', 'जब तक सूरज चांद रहेगा, तब तक वशिष्ठ सिंह का नाम रहेगा' जैसे नारे लगाते रहे।

डॉ. सिंह के पार्थिव शरीर के महुली घाट पहुंचने के बाद पूरे रीति-रिवाज और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर भोजपुर जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे और उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Great mathematician Dr. Vasistha merges in Panchatatva, thousands of people gave final farewell
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, dr vasistha narayan singh, basantpur village, state honors, merged with panchatatva, bihar news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, arrah news, arrah news in hindi, real time arrah city news, real time news, arrah news khas khabar, arrah news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved