आरा। बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया में एक महिला को निर्वस्त्र कर सार्वजनिक रूप से घुमाने के आरोप में एक अदालत ने सभी 20 आरोपियों को दोषी करार दिया है। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि अदालत इस मामले में दोषियों को शुक्रवार को सजा सुनाएगी।
भोजपुर व्यवहार न्यायालय में अपर प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश आऱ सी़ द्विवेदी ने बुधवार को सभी 20 आरोपियों को दोषी करार दिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लोक अभियोजक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि अदालत ने बिहिया में उपद्रव व महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में सभी 20 आरोपितों को दोषी माना है। इनमें पांच आरोपियों को दंगा, महिला को निर्वस्त्र करने व अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) एक्ट में दोषी पाया जबकि अन्य 15 आरोपितों को उपद्रव व एससी-एसटी एक्ट के तहत दोषी माना गया है।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope