• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार: आरा में कस्टम विभाग के पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर की हत्या, हमलावरों ने 8 गोलियां मारीं

Bihar: Former Customs Assistant Commissioner shot dead in Ara; assailants fired 8 rounds - Arrah News in Hindi

आरा । बिहार के आरा में गुरुवार सुबह हथियारबंद अपरधियों ने कस्टम विभाग के पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड से इलाके में दहशत फैल गई। परिवार के सदस्यों ने भू-माफियाओं पर हत्या करने का आरोप लगाया है। यह घटना आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत जैन कॉलेज गेट के समीप हुई। बताया गया कि मृतक को काफी करीब से आठ गोली मारी गई। छह गोली दाहिने से पेट-सीने के पास, एक गोली बाईं तरफ सीने के पास और एक गोली बाईं ओर गर्दन में लगी। इस हमले में गंभीर रूप से घायल पूर्व अधिकारी को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी 67 वर्षीय रामकुमार सिंह के रूप में हुई है। वह भागलपुर से 2015 में रिटायर्ड हुए थे।
घटना के समय रामकुमार सिंह के राजेश कुमार भी मौजूद थे, लेकिन कार में छिप जाने के कारण उनकी जान बच गई। राजेश कुमार ने बताया कि वो अपने पिता के साथ हर रोज सुबह टहलने के लिए रमना मैदान जाते थे। अपराधियों की ओर से जब पापा को गोली मारी जा रही थी, उस समय में मैं गाड़ी में बैठा हुआ था, जिसके कारण मेरी जान बच गई।
उन्होंने कहा, "हर रोज की तरह सुबह उनके पापा कार से बाहर निकाले और हम गाड़ी में बैठ गए। जैसे ही पापा गाड़ी का गेट बंद कर रहे थे, तभी तीन हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।"
बेटे राजेश कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के सिंगही मोड़ के समीप एक जमीन विवाद चल रहा था। उन्होंने कहा, "आरा के कुछ जमीन माफियाओं ने जमीन पर कब्जा जमाने की कोशिश की थी। इसके बाद पापा ने थाना से शिकायत भी की थी। कई बार जानलेवा हमला भी हुआ था। आज सुबह-सुबह उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Former Customs Assistant Commissioner shot dead in Ara; assailants fired 8 rounds
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ara, bihar, assistant commissioner, crime news in hindi, crime news, arrah news, arrah news in hindi, real time arrah city news, real time news, arrah news khas khabar, arrah news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved