आरा। आरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोठहुला गांव में रविवार की रात यज्ञ देखने गए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो गांव निवासी बुधन पासवान के बेटे साहिल कुमार उर्फ भोला के रूप में हुई है।
मृतक के पिता बुधन पासवान ने बताया कि रविवार की रात आठ बजे साहिल गांव के तीन-चार लड़कों के साथ यज्ञ देखने गया था। रात दस बजे तक उनसे बातचीत होती रही, लेकिन इसके बाद संपर्क नहीं हो पाया। आखिरी बार साहिल ने कहा था कि वह एक घंटे के अंदर घर आ जाएगा।
देर रात तक साहिल के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन, कोई जानकारी नहीं मिल सकी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सोमवार की सुबह अचानक गांव के गैस गोदाम के पास एक लड़के का शव मिलने की खबर मिली। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि साहिल को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि यज्ञ में साहिल के साथ गए चार लड़कों ने ही उसकी हत्या की है।
पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
मृतक के पिता बुधन पासवान ने बताया कि मेरा बेटा यज्ञ देखने गया था और रात को दस बजे तक बातचीत होती रही। लेकिन इसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया। सुबह उसकी लाश मिलने की खबर मिली। मैं आरोपियों को सजा दिलाना चाहता हूं।
नवादा थानाध्यक्ष कमल जीत ने बताया कि युवक गांव के कुछ लड़कों के साथ यज्ञ में मेला देखने गया था, जहां खाना खाने के दौरान आपसी विवाद हो गया। इस विवाद के चलते युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
ग्रेटर नोएडा : 2.50 करोड़ के 603 मोबाइल फोन बरामद, कंपनी के ड्राइवर समेत तीन गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दो करोड़ रुपए का डोडा पोस्त जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार
अस्पताल पर फायरिंग और 10 लाख की फिरौती मांगने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
Daily Horoscope