• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

युवाओं को विकास को खतरा पहुंचाने वाली ताकतों का विरोध करना चाहिए: हिमंत सरमा

Youth Must Oppose Forces Threatening Development: Himanta Sarma - Guwahati News in Hindi

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को राज्य के युवाओं से राज्य के भविष्य को आकार देने में अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केवल प्राकृतिक संसाधनों से राज्य का कायापलट नहीं हो सकता। इसके लिए मजबूत मानव संसाधन और इनोवेशन व उद्यमिता के लिए सही इकोसिस्टम की जरूरत है। गुवाहाटी यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि असम एक ऐसा इकोसिस्टम बनाने की दिशा में काम कर रहा है जहां युवा नई चीजें बना सकें, इनोवेशन कर सकें और भविष्य के उद्योगों का नेतृत्व कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक संसाधन आपको फायदा पहुंचा सकते हैं, लेकिन मानव संसाधन और सही इकोसिस्टम पूरी बाजी पलट सकते हैं। उन्होंने शिक्षा, इनोवेशन, उद्यमिता और उभरते उद्योगों में युवाओं को अवसर देकर सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य का भविष्य काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि युवा इन अवसरों का कितना लाभ उठा पाते हैं।
सरमा ने असम के लोगों, खासकर युवा पीढ़ी से राज्य के लिए एक नया भविष्य बनाने और हाल के वर्षों में हासिल की गई विकास की उपलब्धियों को सुरक्षित रखने की दिशा में काम करने का आग्रह किया। उन्होंने युवाओं से उन ताकतों का विरोध करने की भी अपील की जो असम की कड़ी मेहनत से हासिल की गई प्रगति और विकास को कमजोर करना चाहती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि असम कई क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है और राज्य के विकास की गति को बनाए रखने के लिए युवा पीढ़ी के लिए अवसर पैदा करना बहुत जरूरी है।
उनकी ये बातें गुवाहाटी यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सामने आईं, जिसमें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भी शामिल हुए थे।
इससे पहले, उपराष्ट्रपति ने यूनिवर्सिटी में 110 करोड़ रुपए की लागत वाली इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की आधारशिला रखी थी। इन परियोजनाओं में एक नई मल्टी-डिसिप्लिनरी एकेडमिक बिल्डिंग, लड़कों का हॉस्टल, इंटरनेशनल स्टूडेंट्स का हॉस्टल और ऑडिटोरियम व लाइब्रेरी से जुड़े विकास कार्य शामिल थे।
इस कार्यक्रम में मशहूर असमिया गायक और सांस्कृतिक आइकन भूपेन हजारिका और असमिया शब्दकोश-निर्माण पर आधारित किताबें भी जारी की गईं।
सरमा ने बार-बार असम की अर्थव्यवस्था को बदलने और राज्य की युवा आबादी को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास की भूमिका पर जोर दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का विकास वहां की प्राकृतिक खूबियों और लोगों की क्षमताओं के मेल से होना चाहिए। उन्होंने युवाओं से इनोवेशन को अपनाने और नए अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया, साथ ही एक मजबूत और अधिक समृद्ध असम बनाने के व्यापक लक्ष्य में योगदान देने के लिए भी प्रेरित किया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Youth Must Oppose Forces Threatening Development: Himanta Sarma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: himanta biswa sarma, assam cm, assam news, guwahati news, guwahati university, youth development, assam development, innovation, entrepreneurship, human resources, skill development, education, employment, emerging industries, assam economy, cp radhakrishnan, infrastructure projects, bhupen hazarika, youth empowerment, northeast india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, guwahati news, guwahati news in hindi, real time guwahati city news, real time news, guwahati news khas khabar, guwahati news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved