• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

असम में बदलाव की लहर, भाजपा सरकार जाएगी: अखिल गोगोई

Wave of Change in Assam; BJP Government on Its Way Out: Akhil Gogoi - Guwahati News in Hindi

गुवाहाटी । असम की 126 सीटों वाली विधानसभा के लिए गुरुवार को मतदान के बीच राइजर दल के अध्यक्ष अखिल गोगोई ने राज्य में राजनीतिक बदलाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदलाव की लहर साफ दिखाई दे रही है और सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को जनता सत्ता से बाहर कर देगी। मीडिया से बातचीत में गोगोई ने कहा कि लोगों में मौजूदा सरकार के प्रति भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा, “असम में बदलाव का मजबूत माहौल है। जनता भाजपा सरकार से खुश नहीं है और नई सरकार लाने के लिए तैयार है। यह तय है कि भाजपा को सत्ता से बाहर किया जाएगा और विपक्ष सरकार बनाएगा।” सिवसागर सीट से उम्मीदवार अखिल गोगोई ने अपनी जीत को लेकर भी भरोसा जताया। उन्होंने कहा, “मैं सिवसागर से 50,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज करूंगा। लोगों में बदलाव की इच्छा साफ नजर आ रही है, जो मतदान और उत्साह में दिख रही है।”
गोगोई ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए मतदाताओं की सराहना की और उन्हें बधाई दी।
मतदान से एक दिन पहले हुई हिंसा की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय किसान संघ (बीकेएस) के असम के महासचिव बिद्युत सैकिया पर सिवसागर में हमला हुआ। गोगोई के अनुसार, सैकिया का इलाज डिब्रूगढ़ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है।
उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि राजनीतिक बदलाव के दौरान तनाव की स्थिति बन सकती है।
अपने राजनीतिक अनुभव का जिक्र करते हुए, गोगोई ने खुद को असम के सबसे सक्रिय विधायकों में से एक बताया। साथ ही, उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार पर आपराधिक पृष्ठभूमि होने का आरोप भी लगाया, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
राइजर दल और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का समझौता हुआ है, जिसके तहत कांग्रेस ने 11 सीटें राइजर दल के लिए छोड़ी हैं। हालांकि, दो सीटों पर दोनों दलों के बीच मुकाबला भी देखने को मिल रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Wave of Change in Assam; BJP Government on Its Way Out: Akhil Gogoi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: akhil gogoi, assam, bjp government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, guwahati news, guwahati news in hindi, real time guwahati city news, real time news, guwahati news khas khabar, guwahati news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved