• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'पीएम मोदी के नेतृत्व में सेना ने पाकिस्तान को दिया मुंहतोड़ जवाब', गुवाहाटी में लोगों ने की तारीफ

Under the leadership of PM Modi, the army gave a befitting reply to Pakistan, people in Guwahati praised him - Guwahati News in Hindi

गुवाहाटी । 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव और संघर्षविराम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया है। पीएम मोदी ने सोमवार रात को अपने संबोधन में आतंक के खिलाफ भारत की सख्त नीति को स्पष्ट किया और मंगलवार को आदमपुर एयरबेस पहुंचकर देश के वीर जवानों के शौर्य को सलाम किया। पीएम के संबोधन पर देशवासियों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। गुवाहाटी में भी लोगों का मानना है कि पीएम मोदी की अगुवाई में भारत मजबूत बन रहा है और उनके नेतृत्व में भारत की सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। स्थानीय निवासी प्रियाक्षी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि पहलगाम में आतंकी हमला होने के बाद हमारी सरकार और सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाकर पाकिस्तान में आतंकियों को ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। पीएम मोदी के नेतृत्व में तुरंत कार्रवाई हुई। पहले आतंकी घटनाओं में एक्शन लेने में काफी देरी होती थी। लेकिन, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत बना है और जवाब देना जानता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पीएम मोदी आदमपुर एयर बेस पहुंचे, जवानों से मिले, मुझे लगता है कि इससे कहीं न कहीं जवानों को प्रेरणा मिलेगी। बिपुल ने बताया कि बहुत अच्छा लगा कि पीएम मोदी आदमपुर एयर बेस में सभी जवानों से मिले। पीएम मोदी ने हमारे सैनिकों का उत्साहवर्धन किया। रतन ने बताया कि पीएम मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में सही कहा था कि 'टेरर और टॉक' एक साथ नहीं हो सकते हैं। किसी अन्य नेता में ऐसी बातें कहने का साहस कभी नहीं हुआ। जिस तरह से पीएम मोदी हमारे जवानों से मिले हैं, इससे हमारे सैनिकों का मनोबल बढ़ेगा। 70 साल से पाकिस्तान आतंकवाद के रास्ते भारत पर हमला करता रहा। लेकिन, इस बार उसे ऐसा जवाब मिला है जिसे वह भूल नहीं पाएगा।
एक अन्य स्थानीय ने बताया कि सिंधु जल संधि निलंबित करने का फैसला बिल्कुल सही है और इसे आगे भी जारी रखना चाहिए।
बता दें कि पीएम मोदी मंगलवार को पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे। उन्होंने कहा, "आतंकवादी कायरों की तरह छिपकर आए थे, लेकिन भूल गए कि उन्होंने जिसे ललकारा है वह हिंद की सेना है। सेना ने उन्हें सामने से हमला करके मारा है। सेना ने आतंक के तमाम बड़े अड्डों को मिट्टी में मिला दिया। नौ आतंकी ठिकाने बर्बाद कर दिए, 100 से ज्यादा आतंकियों की मौत हुई। आतंक के आकाओं को अब समझ आ गया है कि भारत की ओर नजर उठाने का अब एक ही अंजाम होगा - तबाही। भारत में निर्दोष लोगों का खून बहाने का एक ही अंजाम होगा - विनाश और महाविनाश।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Under the leadership of PM Modi, the army gave a befitting reply to Pakistan, people in Guwahati praised him
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: guwahati, pm modi, army, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, guwahati news, guwahati news in hindi, real time guwahati city news, real time news, guwahati news khas khabar, guwahati news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved