• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट: पूर्वोत्तर के विकास से ही भारत का विकास संभव-PM

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम में पहली बार आयोजित ग्लोबल इन्वेसन्र्स समिट का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने आसियान देशों को जिक्र करते हुए कहा कि हम सभी कृषि आधारित देश है, इसलिए केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा पूर्वोत्तर के राज्यों के विकास से ही पूरे भारत का विकास संभव है। देश में कुछ बदल नहीं सकता कि सोच अब बदल गई है। जनता में हताशा की जगह अब हौसला और आशा है। इस कार्यक्रम में भूटान के प्रधानमंत्री शोरिंग तोबगे, वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु, असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनेवाल सहित कई नेता और 4,500 प्रतिनिधि भाग ले रहे है। भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट को संबोधित करते हुए कहा भूटान की इकोनॉमी अब ग्लोबल रूप से मजबूत हो चुकी है और देश की प्रति व्यक्ति आय 3000 डॉलर हो चुकी है। आज भूटान आधुनिक देशों में शामिल हो चुका है और इसके पीछे देश के नागरिकों की मेहनत है। वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने असम के विकास के लिए इस ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन करने के लिए असम सरकार को बधाई दी। उन्होंने उद्योग क्षेत्र के व्यापारियों को असम में और निवेश करने, निजी सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देने के लिए आगे आने को कहा। सुरेश प्रभु ने कहा कि असम और उत्तर पूर्व में पहली बार इंवेस्टर्स समिट को आयोजित करने से इसका डायनामिक लाभ राज्य को मिलेगा। असम की एक विशेषता है और इसका उपयोग राज्य के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा उत्तर पूर्व के 7 राज्य 7 बहने हैं और इसकी सबसे बड़ी बहन असम है और इसके विकास के लिए आज से शुरू हुआ ये सिलसिला आगे समय तक चलता रहेगा।
वहीं, असम मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनेवाल ने भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे का गोवाहाटी से सिंगापुर के लिए एयर कनेक्टिविटी का एलान करने के लिए धन्यवाद दिया। सोनेवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तर पूर्व राज्यों के लिए उठाए गए कदमों के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही केंद्रीय मंत्रियों और उद्योग जगत की हस्तियों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा गोवाहाटी से 160 किलोमीटर लंबा बिजनेस रोड कॉरीडर बनाने का प्रस्ताव है जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा और कारोबार की नई संभावनाएं बनेंगी। गोवाहाटी को आसियान देशों के साथ कार्य करने के लिए बिजनेस हब बनाने के लिए सरकार काम करेगी। सभी देशों के लिए गोवाहाटी एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू करने के लिए कोशिश की जाएगी। सोनेवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने असम को देश की नई इकोनॉमी के लिए ग्रोथ इंजन बताया है।
मोदी के भाषण की बड़ी बातें

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-global investors summit: India development is possible only by the development of North-East PM Modi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: global investors summit 2018, pm modi, assam, assam first global investors summit, prime minister, narendra modi, commerce minister, suresh prabhu, bhutan prime minister, sherring tobago, assam chief minister, sarbananda sonowal\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, guwahati news, guwahati news in hindi, real time guwahati city news, real time news, guwahati news khas khabar, guwahati news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved