• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

असम में नकली करेंसी रैकेट का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Fake currency racket busted in Assam, one arrested - Guwahati News in Hindi

गुवाहाटी। असम पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने गुवाहाटी में आईएसबीटी बाईपास के पास बड़ी मात्रा में नकली भारतीय करेंसी की खेप के साथ एक व्‍यक्ति को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को अधिकारियों ने बताया कि नकली भारतीय करेंसी को कब्‍जे में ले लिया गया है। एसटीएफ की एक टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर गुवाहाटी में एक ऑपरेशन चलाया। गिरफ्तार किया गया मोहम्मद सहनूर इस्लाम (28) अवैध एफआईसीएन संबंधी गतिविधियों में शामिल था।
इसके बाद टीम ने गुवाहाटी स्थित दअहोम गांव में आरोपी के घर तलाशी अभियान चलाया। जहां पुलिस को भारतीय नोटों के फोटोयुक्त 500 बंडलों के साथ नोट के आकार के कागज के बंडल भी मिले।
पुलिस ने बताया क‍ि आरोपी काफी समय से इस अवैध गतिविधि में शामिल है। आरोपी के खिलाफ विभिन्‍न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चार सेल फोन,एक कार सहित अन्‍य सामान बरामद किया है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fake currency racket busted in Assam, one arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fake currency racket, assam, guwahati, special task force, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, guwahati news, guwahati news in hindi, real time guwahati city news, real time news, guwahati news khas khabar, guwahati news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved