• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

असम में हाई वोल्टेज की चपेट में आने से हाथी की मौत

Elephant dies due to high voltage in Assam - Guwahati News in Hindi

गुवाहाटी। असम के उदलगुरी जिले में सोमवार को एक जंगली हाथी हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना सोमवार तड़के जिले के हाथीगढ़ इलाके में एक निजी चाय बागान में हुई, जो भारत-भूटान सीमा से ज्यादा दूर नहीं है। उदलगुरी के प्रभागीय वन अधिकारी दिबाकोर दास ने आईएएनएस को बताया, “हाथी भोजन की तलाश में जंगल से बाहर आया और जब वह कुछ खाद्य पदार्थ इकट्ठा कर रहा था, तो वह हाई वोल्टेज बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। दुर्भाग्य से हाथी की मौके पर ही मौत हो गई।
खबर मिलते ही वन विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के अनुसार यह घटना सोमवार सुबह 3:45 बजे के आसपास हुई। मरने वाला हाथी वयस्क था।
वहीं, इस महीने की शुरुआत में गुवाहाटी के बाहरी इलाके में बिजली का झटका लगने से तीन हाथियों की मौत हो गई थी।
यह घटना कामरूप (ग्रामीण) जिले के अंतर्गत आने वाले रानी टी एस्टेट में हुई थी।
वन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “एक हथिनी और दो बच्चे एक सुपारी के पेड़ को गिराने की कोशिश कर रहे थे, तभी वह एक हाई वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आ गए जिससे तीनों की मौत हो गई थी।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Elephant dies due to high voltage in Assam
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: guwahati, assam, wild elephant, high voltage, death, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, guwahati news, guwahati news in hindi, real time guwahati city news, real time news, guwahati news khas khabar, guwahati news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved