• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

असम के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Earthquake tremors felt in some parts of Assam - Guwahati News in Hindi

गुवाहाटी। असम के कुछ हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि ब्रह्मपुत्र के उत्तरी तट पर स्थित असम के उदलगुरी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई है। असम के आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि भूकंप के झटके राज्य के उदलगुरी जिले में महसूस किए गए। यह जिला भूटान और अरुणाचल प्रदेश की सीमा से लगा हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप की वजह से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र उदालगुरी के पास जमीन के 15 किलोमीटर की गहराई में था।
वहीं दर्रांग, सोनितपुर जिलों और आसपास के इलाकों में भी लोगों ने झटके महसूस किए। भूकंप के कारण लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र गुवाहाटी से लगभग 105 किलोमीटर उत्तर में था।
आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि हो सकता है भूकंप के झटके पश्चिमी अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी भूटान के कुछ इलाकों में भी महसूस किए हों। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पहाड़ी पूर्वोत्तर क्षेत्र के कम से कम एक राज्य में हर हफ्ते भूकंप आता है। ज्यादातर भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3 से 4 होती है।
वहीं इससे पहले रविवार को ही जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि जिले में सुबह 6.14 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 4 थी।
बता दें कि इससे पहले 26 जून को असम के कार्बी आंगलोंग जिले में भूकंप आया था। रिक्टेर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Earthquake tremors felt in some parts of Assam
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: guwahati, assam, earthquake, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, guwahati news, guwahati news in hindi, real time guwahati city news, real time news, guwahati news khas khabar, guwahati news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved