• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मिजोरम और असम में 9.43 करोड़ रुपये की ड्रग जब्त, महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार

Drugs worth Rs 9.43 crore seized in Mizoram and Assam, 3 smugglers including woman arrested - Guwahati News in Hindi

आइजोल/गुवाहाटी । असम राइफल्स के जवानों ने मिजोरम और असम में अलग-अलग अभियानों में 9.43 करोड़ रुपये की कीमत की ड्रग और 10,500 रुपये की नकली भारतीय करेंसी जब्त की है। सुरक्षाबलों ने इस संबंध में एक महिला सहित तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि एक इनपुट पर कार्रवाई करते हुए, सीमा शुल्क अधिकारियों के साथ असम राइफल्स के जवानों ने शुक्रवार रात को चम्फाई जिले के चम्फाई-आइजोल रोड से जाेखावथर से 4.39 करोड़ रुपये मूल्य की 628 ग्राम हेरोइन और 1.23 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मूल सिगरेट की 95 पेटियां बरामद कीं। चम्फाई-आइजोल रोड पर छापेमारी में एक 29 वर्षीय महिला को भी गिरफ्तार किया गया। एक अन्य ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने 3.8 करोड़ रुपये मूल्य की 22,000 अत्यधिक मेथामफेटामाइन टैबलेट्स और 10,500 रुपये की नकली भारतीय करेंसी जब्त कीं। साथ ही इस सिलसिले में शनिवार को असम के करीमगंज जिले के पत्थरकांदी में दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया।
अधिकारियों ने बताया कि इन ड्रग और नकली भारतीय करेंसी की तस्करी म्यांमार से की गई थी। इस बीच, असम राइफल्स (पूर्व) के महानिरीक्षक मेजर जनरल विनोद कुमार नांबियार ने आइजोल में मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा से मुलाकात की। उन्हें आश्‍वासन दिया कि असम राइफल्स ड्रग्स और प्रतिबंधित सामग्री के खिलाफ अभियान जारी रखेगी। मुख्यमंत्री ने सुरक्षाबों के प्रयासों की सराहना की और राज्य सरकार द्वारा पूर्ण सहयोग का वादा किया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Drugs worth Rs 9.43 crore seized in Mizoram and Assam, 3 smugglers including woman arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: drugs worth rs 943 crore seized, in mizoram, and assam, 3 smugglers including woman arrested, assam, guwahati, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, guwahati news, guwahati news in hindi, real time guwahati city news, real time news, guwahati news khas khabar, guwahati news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved