गुवाहाटी। नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2016 पर बढ़ते विवाद के बीच असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को दोहराया कि वह असमिया लोगों को धोखा नहीं दे जा रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सोनोवाल ने धुबरी जिले के छापर में एक सभा में कहा, ‘‘असम के लोगों ने मुझे बहुत ही विश्वास व भरोसे के साथ मुख्यमंत्री बनाया है। मैं यहां असमिया लोगों को धोखा देने नहीं आया हूं। मैं अपने विधायकों व पार्टी सांसदों को भरोसे में लेकर अंतिम क्षण तक असम के विकास के लिए काम करूंगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने महज मुख्यमंत्री होने के नाते मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी नहीं ली है। मैं डॉ. भूपेन हजारिका व हेमांगा बिस्वास के विचारों व बराक व बह्मपुत्र के लोगों... व पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों के लोगों को एकजुट रखकर राज्य में शांति स्थापित करने के लिए यहां हूं।’’
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली सरकार पर नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2016 के विरोध को लेकर दबाव बढ़ता दिख रहा है।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope