गुवाहाटी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर कांग्रेस नेताओं को कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा इस कानून का विरोध 'राष्ट्रवाद' से प्रेरित होने के बजाय 'राजनीति' से प्रेरित है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बूथ स्तर के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनौती देते हैं कि वह इस बारे में दस लाइन बोलकर दिखाएं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
नड्डा ने कांग्रेस नेताओं को 'पूरी तरह अनभिज्ञ' बताते हुए, उनके यह कहने का मजाक उड़ाया कि अधिकारी सीएए के संबंध में पासपोर्ट और आधार कार्ड मांगेंगे।
उन्होंने कहा, "आप क्या बात कर रहे हैं? यह बिल (कानून) नागरिकता देने के लिए है, लेने के लिए नहीं। आपकी नीयत में खोट है। यह आप राष्ट्रवाद से प्रेरित होकर नहीं, बल्कि राजनीति से प्रेरित होकर विरोध कर रहे हैं।"
पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया अंसारी का पोस्टमार्टम,गाजीपुर में होगा सुपुर्द-ए-खाक
कांग्रेस का आरोप: भाजपा पार्टी को आर्थिक रूप से पंगु बनाना चाहती है
पीएम मोदी ने बिल गैट्स को दिए अच्छी जीवन शैली के मंत्र,यहां पढ़े
Daily Horoscope