• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

असम चुनाव : भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने जालुकबाड़ी से भरा पर्चा

Assam polls: BJP Sarma files nomination for Jalukbari seat - Guwahati News in Hindi

गुवाहाटी। असम के मंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को जालुकबाड़ी सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर उनके साथ असम और मणिपुर के मुख्यमंत्री तथा और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी थे। कांग्रेस छोड़ भगवा पार्टी में शामिल हुए सरमा 2016 तक लगातार तीन बार यहां से चुने गए। सरमा के पास स्वास्थ्य, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी और अन्य विभाग हैं। उन्होंने 2016 में 85,000 से अधिक मतों के अंतर से यह सीट जीती थी।

गुवाहाटी के पानबाजार स्थित उप-आयुक्त कार्यालय में जालुकबाड़ी सीट से सरमा के पर्चा भरने के बाद असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, उनके मणिपुर समकक्ष एन. बीरेन सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा, केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली, अन्य वरिष्ठ नेता एक मेगा रोड शो में शामिल हुए।

जालुकबाड़ी सीट पर तीसरे चरण में 6 अप्रैल को मतदान होगा।

सरमा भाजपा-नीत कांग्रेस-विरोधी क्षेत्रीय दलों के गठबंधन - नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस के संयोजक भी हैं। पर्चा भरने के दौरान सरमा के साथ उनकी पत्नी रिनिकी शर्मा और पुत्र नंदिल भी थे। वह 2001 से इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में जीत रहे हैं। 2015 में वह भाजपा में शामिल हो गए थे।

बहरहाल, सरमा ने मीडिया से कहा, "मुझे उम्मीद है कि इस बार जीत का मार्जिन बढ़ेगा और यह 1,20,000 से 1,50,000 के बीच होगा।"

रैली से पूर्व सरमा ने प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर में प्रार्थना की, जिसका पुनर्निर्माण 1565 में कोच राजा नरनारायण द्वारा किया गया था और यह भारत के 51 पवित्र स्थलों में से एक है।

हजारों भाजपा समर्थकों ने सरमा को बधाई देने के लिए पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्र बजाया। सैकड़ों महिलाओं ने रंगारंग कार्यक्रम में प्रसिद्ध बिहू नृत्य किया।

असम विधानसभा के 126-सदस्यीय चुनाव 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को तीन चरणों में होंगे। मतों की गिनती 2 मई को होगी।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Assam polls: BJP Sarma files nomination for Jalukbari seat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp leader himanta biswa sarma, jalukbadi, filled form, assam assembly elections, assam assembly elections 2021, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, guwahati news, guwahati news in hindi, real time guwahati city news, real time news, guwahati news khas khabar, guwahati news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved