गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने रविवार को यहां राजभवन में राज्यपाल जगदीश मुखी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अधिकारियों ने कहा कि राज्यपाल ने सोनोवाल को नए मुख्यमंत्री नियुक्त होने तक पद पर बने रहने के लिए कहा गया है।
हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में माजुली निर्वाचन क्षेत्र से दोबारा चुने गए सोनोवाल ने 24 मई, 2016 को पूर्वोत्तर राज्य के 14 वें मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया था।
राज्य के अगले मुख्यमंत्री का फैसला करने के लिए वर्तमान में असम विधानसभा में एक महत्वपूर्ण भाजपा विधायक दल की बैठक चल रही है।
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, भाजपा महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा केंद्रीय पर्यवेक्षकों के रूप में बैठक में भाग ले रहे हैं।
--आईएएनएस
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
राजस्थान: कांग्रेस नेता प्रशांत बैरवा का विवादित बयान, कहा- भारत और पाकिस्तान के लोकतंत्र में कोई फर्क नहीं
मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा : योगी
Daily Horoscope