डेरगांव। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को डेरगांव में नव-निर्मित लाचित बोरफुकन पुलिस अकादमी का उद्घाटन किया। यह अकादमी उन्नत प्रशिक्षण अवसंरचना और आधुनिक तकनीक से सुसज्जित है। उन्होंने अकादमी के आवासीय परिसर की आधारशिला भी रखी। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने लाचित बोरफुकन को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने मुगलों के खिलाफ असम की रक्षा की थी।
अमित शाह ने मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव की महान विरासत को नमन किया। 167 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस अकादमी के प्रथम चरण को राष्ट्र को समर्पित करते और द्वितीय चरण की आधारशिला रखते हुए, उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अगले पांच वर्षों में यह अकादमी भारत की सर्वश्रेष्ठ पुलिस अकादमी बन जाएगी। उन्होंने इसे देश का शीर्ष पुलिस प्रशिक्षण संस्थान बनाने के लिए तीन चरणों में कुल 1,024 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता दोहराई।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि एक समय था जब उग्रवाद प्रभावित असम के पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण के लिए अन्य राज्यों में भेजना पड़ता था, जबकि आज यह गर्व की बात है कि मणिपुर और गोवा के 2 हजार पुलिस कर्मी लाचित बोरफुकन पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने असम सरकार की सराहना की कि इस अकादमी को महान योद्धा लाचित बोरफुकन को समर्पित किया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अपने व्यक्तिगत अनुभव को साझा करते हुए गृह मंत्री शाह ने कहा कि सात वर्ष की आयु में उन्होंने लाचित बोरफुकन की वीरता के बारे में पढ़ा था, लेकिन अपनी स्नातक तक की पढ़ाई के दौरान उन्हें इस महान योद्धा पर कोई और पुस्तक नहीं मिली। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पहले लाचित बोरफुकन की गाथा केवल असम तक सीमित थी, लेकिन आज उनकी जीवनी को 23 भारतीय भाषाओं में अनुवादित कर देशभर के पुस्तकालयों में संरक्षित किया गया है, जिससे युवा छात्र प्रेरित हो रहे हैं। उन्होंने असम सरकार के उस प्रयास की भी सराहना की, जिसके तहत लाचित बोरफुकन की कहानी को आठ अन्य राज्यों के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।
अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पिछले दस वर्षों में असम के विकास के लिए मोदी सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों को रेखांकित किया। उन्होंने बोडो, कार्बी, आदिवासी और उल्फा उग्रवादी समूहों के साथ शांति समझौतों, असम-मेघालय और असम-अरुणाचल सीमा विवादों के समाधान, अर्धचालक क्षेत्र में निवेश और एडवांटेज असम 2.0 पहल की सफलता का उल्लेख किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि 5.18 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौतों में से अधिकांश जल्द ही साकार होंगे। इसके अलावा, भारत सरकार द्वारा 3 लाख करोड़ रुपये के बुनियादी ढांचा निवेश के साथ, अब कुल 8 लाख करोड़ रुपये का निवेश असम में रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा, जिससे उन युवाओं के लिए नौकरियों के द्वार खुलेंगे, जो पहले मजबूरी में राज्य के बाहर काम करने जाते थे।
कांग्रेस शासन की तुलना करते हुए, उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार ने असम को केवल 1,27,000 करोड़ रुपये की धनराशि दी थी, जबकि मोदी सरकार ने पिछले दस वर्षों में 4,95,000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जो कांग्रेस के मुकाबले चार गुना अधिक है। उन्होंने कांग्रेस पर असम में अशांति फैलाने और इसके विकास के लिए पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया, विशेष रूप से शिक्षा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में।
केंद्रीय गृह मंत्री ने असम की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की सराहना की, जिसमें भारत माला परियोजना के तहत 200 किमी सड़कों के लिए 10,000 करोड़ रुपये, धुबरी-फुलबाड़ी पुल, और सिलचर-चुराइबाड़ी कॉरिडोर के लिए 3,400 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा, माजुली में सड़क और तटबंध के लिए एक हजार करोड़ रुपये, ब्रह्मपुत्र पर छह लेन पुलों के निर्माण के लिए भी धन आवंटित किया गया है। स्वास्थ्य, शौचालय निर्माण, एलपीजी कनेक्शन, और आवास परियोजनाओं के तहत लाखों लोगों को लाभ हुआ है। असम पुलिस की सजा दर 5 फीसदी से बढ़कर 25 फीसदी हो गई है और नए भारतीय न्याय संहिता के कार्यान्वयन से असम पुलिस को उच्चतम प्रशिक्षण मिलेगा।
--आईएएनएस
पीएसके/सीबीटी
कर्टनी कार्दशियन ने सुनाया कार में यूरिन करने का किस्सा, बोलीं- फ्रीवे पर बाथरूम नहीं मिलाथा
16 अक्टूबर का पंचांग: मां कात्यायनी की पूजा करने से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष की होती है प्राप्ति, रात 2:39 से 4:27 बजे तक अमृतकाल
बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल
15 अक्टूबर का पंचांग: ललिता पंचमी पर कब है पूजा का शुभ समय, जानें राहु काल और दिनभर के मुहूर्त
राशिफल 14 अक्टूबर 2026: वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
'खुद को मैनिपुलेट होने मत दीजिए', ईशा कोप्पिकर ने जेन-जी को दी नसीहत
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!
8 साल की उम्र के बाद सना सईद ने पहनी 'कुछ कुछ होता है' वाली टी-शर्ट, बोलीं- अभी भी घर जैसा लगता है
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी को पसंद था मसालेदार खाना, कहा- अब बेटा खाता है सबसे तीखा
'बिग बॉस 19' में लोगों की साइकोलॉजी समझना था सबसे बड़ा चैलेंज : फरहाना भट्ट
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर आउट, दोस्ती पर भारी पड़ेगा जुर्म का रास्ता
कटहल के छिलके से साफ होगा पानी, 10 मिनट में 90 फीसदी फ्लोराइड हटा
26 साल पहले शुरू हुआ था 'कहानी घर घर की', आज भी आइकॉनिक है शो की विरासत
शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन : मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना से मिलता है सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
चुम दरांग के बर्थडे पर शिल्पा शिरोडकर ने लुटाया प्यार, कहा- मेरी छोटी सी पावरहाउस
नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा, जानें विधि, आरती और प्रभावशाली मंत्र
माता सती बनकर खुद को धन्य मानती हैं अश्मिता बख्शी, बोलीं- ये मेरा पहला स्पेशल प्रोजेक्ट
भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को अपोलो अस्पताल में एडमिट कराया गया

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा 12 घंटे बाद रिहा, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके फिर गिरफ्तार

लंदन पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी : पार्लियामेंट स्क्वेयर पर विरोध प्रदर्शन की अपील, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया
आज का राशिफल: मिथुन को धन लाभ के संकेत, मकर और कुंभ रहें सतर्क
पति की फिल्म में कैमियो के लिए यामी ने ली थी इतनी फीस, बताया- कुछ चीजें अनमोल...
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!
'खुद को मैनिपुलेट होने मत दीजिए', ईशा कोप्पिकर ने जेन-जी को दी नसीहत
26 साल पहले शुरू हुआ था 'कहानी घर घर की', आज भी आइकॉनिक है शो की विरासत
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी को पसंद था मसालेदार खाना, कहा- अब बेटा खाता है सबसे तीखा
कर्टनी कार्दशियन ने सुनाया कार में यूरिन करने का किस्सा, बोलीं- फ्रीवे पर बाथरूम नहीं मिलाथा
'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से कर दी ये डिमांड
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
फिल्म 'तुम मेरे हो' से पहले बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे गुरमीत चौधरी, सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद
चुम दरांग के बर्थडे पर शिल्पा शिरोडकर ने लुटाया प्यार, कहा- मेरी छोटी सी पावरहाउस
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर आउट, दोस्ती पर भारी पड़ेगा जुर्म का रास्ता
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
माता सती बनकर खुद को धन्य मानती हैं अश्मिता बख्शी, बोलीं- ये मेरा पहला स्पेशल प्रोजेक्ट
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
कमर दर्द से हैं परेशान? रोज करें कटिचक्रासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
देखें आज 17/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope